रामगढ़ : एक से तीन नवंबर तक मनाया जाएगा गंगा उत्सव

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: पवित्र गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के बाद पूरे देश में एक नया उत्साह सामने आया है। नदियों को स्वच्छ रखेंगे तो ही मानव जीवन की रक्षा होगी।

यह बात शुक्रवार को डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने पतरातू डैम में श्रमदान कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में एक नवंबर से तीन नवंबर तक गंगा उत्सव मनाया जाएगा।

उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्री-एक्टिविटी के रूप में शुक्रवार को पतरातु जलाशय परिसर में श्रमदान एवं गंगा रन का आयोजन किया गया।

इस दौरान सबसे पूर्व डीडीसी सहित अन्य जिला तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं लोगों ने पतरातू डैम परिसर के गेट के समीप श्रमदान कर साफ सफाई की। इसके उपरांत सभी स्कूली छात्रों के साथ गंगा रन में शामिल हुए।

डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि नदियों तथा अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में हम सभी को अपना योगदान जरूर देना चाहिए। हमारा जीवन बिना जल के बिना संभव नहीं है।

इसके बावजूद हम देखते हैं कि जल स्रोतों के आसपास काफी कचरा फैला रहता है। कई बार लोग नदियों सहित अन्य जल स्रोतों में भी कचरा फेंक देते हैं।

इसी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज पतरातू डैम परिसर में श्रमदान एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे डॉ असीम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू देवदत्त पाठक, अंचल अधिकारी शिव शंकर पांडे, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा, जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article