रामगढ़ में नदियों को साफ रखने के संदेश के साथ गंगा रन में शामिल हुए अधिकारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के उपलक्ष में मनाए जा रहे गंगा उत्सव के तहत नमामि गंगे योजना अंतर्गत रविवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में गंगा रन का आयोजन किया गया।

छतरमांडू स्थित बिरसा चौक से टाउन हॉल एवं इनडोर स्टेडियम होते हुए समाहरणालय तक चले गंगा रन में जिले के तमाम अधिकारी और स्कूली बच्चे शामिल हुए।

इस दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज, अपर समाहर्ता नेल्सन एयोन बागे, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने गंगा रन में हिस्सा लिया।

मौके पर डीसी ने कहा कि नमामि गंगे योजना अंतर्गत गंगा उत्सव के तहत आज गंगा रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही 3 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य देश लोगों को नदियों तथा अन्य जल स्रोतों के महत्व तथा उन्हें स्वच्छ रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना है।

Share This Article