गिरिडीह ताइक्वांडो टीम ने तीन स्वर्ण समेत 14 पदकों पर जमाया कब्जा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जमशेदपुर में 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित 21वें राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरीडीह के 29 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम ने तीन स्वर्ण पदक के साथ कुल 14 पदक हासिल किये।

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में कृतिका बर्मन, मोहमद कुर्बान अली तन्मय बर्मन शामिल है। अंजलि कुमारी और निखिल कुमार ने सिल्वर मेडल जीता है।

इनके अलावा काव्या सिंह,अक्षत जैन,विकास कुमार,प्रिंस राज,नयन भट्टाचार्य,आदिती सिन्हा,सोनाली कुमारी,निशा कुमारी और ग्रेसी राज ने -ब्राउंज मेडल जीतने में कामयाब रहे।

गिरिडीह जिला ताइक्वांडों संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि प्रतियोगिता पूरे झारखंड से लगभग 1,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीनों खिलाडी कृतिका बर्मन, मोहमद कुर्बान अली और तन्मय बर्मन का चयन राष्ट्रीय प्रत्तियोगिता के लिए हो गया। अब ये तीनों खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Share This Article