Latest Newsझारखंडगुमला में दिवाली की रात यहां इलेक्ट्राॅनिक्स शाॅप में लगी भयंकर आग,...

गुमला में दिवाली की रात यहां इलेक्ट्राॅनिक्स शाॅप में लगी भयंकर आग, पिछले साल भी धनतेरस में जल गई थी पूरी दुकान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमलाः गुमला के लोहरदगा रोड स्थित रिमझिम इलेक्ट्रानिक्स नामक दुकान में दिवाली की देर रात भीषण आग लग गई। अगलगी की घटना गुरुवार की आधी रात लगभग एक से दो बजे की बताई जा रही है।

दुकान में बैट्री, इन्वर्टर से जुड़े अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान काफी संख्या में थे। दुकानदार शंकरलाल जाजोदिया के अनुसार, इस आगजनी में उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

बताया कि पिछले साल भी इसी दुकान में धनतेरस के दिन आग लगी थी, उस समय भी अगलगी में भारी नुकसान हुआ था। उसके बाद इलेक्ट्राॅनिक्स दुकान के संचालक ने नए सिरे से दुकान खोली थी।

कैसे लगी आग, वजह पता नहीं

दुकान संचालक शंकरलाल जाजोदिया के अनुसार, पिछली बार की घटना के कारण इस बार दिवाली में भी दुकान बंद करने से पहली पूरी सावधानी बरती गई थी।

बिजली का कनेक्शन बाहर से ऑफ किया गया था। दुकान में कैसे आग लगी, यह उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है।

आगजनी की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार ने रात में अग्निशमन वाहन बुलाकार आग बुझाने का काम किया।

लेकिन आगजनी की इस घटना से पूरा सामान जलकर राख हो गया।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...