झारखंड : फांसी पर लटकी मिली पति की लाश, पत्नी बोली- मैंने उनकी यह बात नहीं मानी, इसलिए नाराज होकर कर ली आत्महत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : जिले के रनिया थाना क्षेत्र के किशुनपुर मांझीटोला गांव में रविवार की सुबह छुन्नू मांझी नामक व्यक्ति का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला।

बताया जा रहा है कि छुन्नू मांझी ने आत्महत्या की है। हालांकि, हकीकत तो मामले की जांच होने के बाद ही सामने आ पायेगी।

बताया जा रहा है कि छुन्नू मांझी अपनी पत्नी सुनीता मांझी से नाराज था। खुद उसकी पत्नी सुनीता मांझी का कहना है कि वह रांची में रहकर मजदूरी करती है। उसके चार बेटे-बेटियां अपने पिता छुन्नू मांझी के साथ रहते थे।

सुनीता मजदूरी का बकाया रकम लेने के लिए शनिवार को रांची जा रही थी। इस पर उसके पति छुन्नू मांझी ने उसे रांची जाने से मना किया।

लेकिन, सुनीता ने उसकी बात नहीं मानी और वह रांची चली गयी। इसी बात से नाराज छुन्नू ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुनीता ने बताया कि रविवार की सुबह जब छुन्नू अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तब बच्चों ने इसकी जानकारी गांववालों को दी। पड़ोसी महावीर मांझी ने फोन से इसकी सूचना सुनीता को दी।

सुनीता रविवार को घर पहुंची और घटना की सूचना पुलिस को दी। सुनीता ने बताया कि उसके पति ने उसका मोबाइल और सिम कार्ड उससे छीन लिया था।

फिर भी वह मजदूरी मिलने की आशा में रांची चली गयी। इससे नाराज होकर छुन्नू ने अपनी जान दे दी। इधर, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Share This Article