रांची दोहरे हत्याकांड का उद्भेदन, चार गिरफ्तार

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के नगड़ी थाना पुलिस ने एनामुल अंसारी और नानू अंसारी दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में कांके जे चंदवे निवासी एनामुल हक उर्फ बबलू खान, कांके चूड़ी टोल निवासी सद्दाम उर्फ कांटा खान, कांके रिलायंस मार्ट गली निवासी अमित कुमार वर्मा और टोनी लोहरा शामिल हैं।

इनके पास से दोनों मृतक का आधार कार्ड,पांच मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक, घटना में प्रयुक्त काला रंग का जिप्सी, लेबरिंग पाइप, रस्सी, मृतक के जलाए गए कपड़े और जूते का अवशेष बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि छह नवंबर को नगड़ी थाना क्षेत्र के नचियातु रिंग रोड के बगल से दो अज्ञात व्यक्तियों का शव बरामद किया गया था। जिसमें एक शव नग्न अवस्था में था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया। जांच के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि एनामुल हक उर्फ बबलू और हरेंद्र सिंह के बीच जमीन को लेकर आपसी विवाद था।

पूर्व में दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद बबलू खान अपने प्रतिद्वंदी हरेंद्र सिंह को अपने रास्ते से हटाने के लिए साजिश के तहत मृतक इनामुल अंसारी पर दबाव बना रहा था।

इसी क्रम में एनामुल हक ने पांच नवंबर कि सुबह लगभग 11 बजे मृतक को अपने आवास में बुलाया और अपने सहयोगियों सद्दाम अमित टोनी विक्की गोलू और प्रदीप पाठक अत्ताउल्लाह ,पेंडी के साथ बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक से मारपीट कर तथा रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दिया। साथ ही घटना का साक्षी होने के कारण नानू अंसारी उर्फ नाइन अंसारी का भी गला दबाकर हत्या कर दिया।

इसके बाद दोनों मृतक का शव को जिप्सी से नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड के किनारे से किया साथ ही मृतक के नाम उल अंसारी के कपड़ा और जूता को कमरे आश्रम के पीछे सुनसान जगह में जला दिया।

मारपीट और हत्या में प्रयुक्त बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक को गेटलसूद डैम के पास फेंक दिया। पुलिस में इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सभी सामानों को बरामद किया।

एसआईटी टीम में डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार प्रवीण कुमार सिंह राजेश कुमार सिन्हा नीरज कुमार विनोद राम रवि शंकर, सुमन टूडू ,बलेन्द्र कुमार, प्रवीण तिवारी सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Share This Article