Saturday, May 24, 2025
HomeझारखंडPM मोदी ने झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय का किया ऑनलाइन...

PM मोदी ने झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय का किया ऑनलाइन उद्घाटन

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

रांची: झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय देश को समर्पित किया है। उन्होंने इसका उद्घाटन वर्चुअल तरीके से किया। इसके जरिए लोग आदिवासी समाज को जान सकेंगे बल्कि उनका उत्थान करने वालों से भी रूबरू हो सकेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि आज से हर वर्ष 15 नवंबर बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं देश के इस निर्णय को भगवान बिरसा मुंडा और हमारे कोटि-कोटि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरांगनाओं को समर्पित करता हूं।

मैंने अपने जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा जनजाति भाई-बहनों और उनके बच्चों के साथ बिताया है। मैं उनकी जरूरतों और जिंदगी का साक्षी रहा हूं।

इसलिए आज का दिन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत बड़ी भावना प्रकटीकरण का एक तरह से भावुक कर देने वाला दिन है। साथ ही कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग मंत्रालय का गठन किया था। मैं अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

उन्होंने कहा कि भारत की पहचान भारत की आजादी के लिए लड़ते हुए अपने आखिरी दिन रांची की इसी जेल में बिताए थे।

मुझे खुशी है कि आज आदिवासी संस्कृति से समृद्ध झारखंड में पहला आदिवासी म्यूजियम अस्तित्व में आया। मैं इस संग्रहालय के लिए पूरे देश के जनजातीय समाज का बधाई देता हूं। ये संग्रहालय आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवंत प्रतिष्ठान बनेगा।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने न सिर्फ अपने समाज में फैली कुरीतियों और गलत सोच के खिलाफ आवाज उठाने का साहस किया बल्कि उनको बदलने की भी ताकत रखी। उन्होंने विदेश सोच और ताकत को घुटनों पर ला दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक परंपरा हैं।

उल्लेखनीय है कि बिरसा मुंडा एक हाथ खोने के बावजूद अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेते रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि साथियों, इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में ऐसे ही नौ और म्यूजियम पर तेजी से काम हो रहा है।

इन म्यूजियम से न केवल देश की नई पीढ़ी आदिवासी इतिहास के गौरव से परिचित होगी, बल्कि इससे पर्यटन में भी बढ़ोत्तरी होगी। भगवान बिरसा मुंडा ने हमारे अनेकानेक आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...