रांची में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर मारधान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह ड्यूटी करने जा रहे ड्राइवर और खलासी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम भव सागर सिंह मुंडा (37)और अनिल प्रामाणिक (22) है।

ड्राइवर भव सागर सिंह मुंडा और खलासी अनिल प्रामाणिक तमाड़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी गांव के रहने वाले थे। दोनों रेहान बस में काम करते थे।

दोनों बस निकालने को लेकर पैदल रांगामाटी जा रहे थे। मृतक ड्राइवर और खलासी रांची से तमाड़ और तमाड़ से रांची बस चलाया करते थे।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Share This Article