दुमका पुलिस ने छेड़खानी मामले में युवक को भेजा जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: नगर थाना पुलिस ने छेड़खानी के आरोपित को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव निवासी बिष्णु कुमार मंडल है।

जानकारी के अनुसार जुलाई 2020 में युवती से छेड़खानी मामले में नगर थाना में मामला दर्ज हुआ था। मामले के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार युवती से छेड़खानी के मामले के बाद आरोपी युवक की युवति से सामाजिक तौर पर शादी हो गई थी।

मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार न्यायालय में उपस्थिति नहीं होने पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।

Share This Article