झारखंड : रात में खाना खाकर बहन के घर चला गया भाई, सुबह फंदे पर झूलती मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: रात में खाना खाकर पड़ोस में रहने वाली बहन के घर जाने वाले 41 वर्षीय संजय सिंह सरदार की सुबह कमरे में फंदे पर झूलती लाश मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल है।

वार्ड 8 में हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि वह टीबी की बीमारी से परेशान थे। आंख से दिखाई भी कम पड़ता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

क्या है मामला

परिजनों ने बताया कि रात में भोजन करने के बाद वह पड़ोस में रहने वाली बहन के घर चले गए थे।

लेकिन सुबह नाश्ता करने घर नहीं आए तो बहनोई ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। तब खिड़की तोड़कर देखा तो संजय का शव पंखे से झूल रहा था।

तब बहनोई ने स्थानीय पार्षद असित मांझी को बुलाया और सारी बात बताई। पार्षद ने तत्काल आदित्यपुर पुलिस को सूचना दी।

Share This Article