झारखंड : यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को भरने का दिया आदेश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के कई विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों के कई पद खाली हैं। ऐसे में विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाये।

यह आदेश विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों को दिया है।

जानकारी के अनुसार यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को कहा है कि शिक्षकों के सभी रिक्त पद प्राथमिकता के तौर पर भरें। साथ ही इसे लेकर सभी विश्वविद्यालयों से 31 दिसंबर तक रिपोर्ट देने को कहा है।

झारखंड के विश्वविद्यालयों में वर्ष 2008 के बाद सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई है।

इस बीच नियुक्ति को लेकर कई प्रयास तो किए गए, लेकिन कभी नियमावली की पेच तो कभी रोस्टर क्लीयरेंस नहीं होने से नियुक्ति लटकती रही।

जानकारी के अनुसार रांची विश्वविद्यालय में 120, विनोबा भावे विश्वविद्यालय दस, सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय 72, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय 111, कोल्हान विश्वविद्यालय 239 पद रिक्त हैं।

Share This Article