झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में दो और तीन दिसम्बर को कई इलाके में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

बादल छाने की वजह से रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि दक्षिणी अंडमान में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है।

इसका विस्तार पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर हो रहा है। इसका असर झारखंड पर भी देखने को मिलेगा। तीन दिसंबर को राज्य के दक्षिणी इलाके में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

राज्य के उत्तर पूर्वी और मध्य भागों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी। उन्होंने बताया कि हवाओं का रुख अभी दक्षिण पश्चिम है।

इस वजह से प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क देखने को मिल रहा है। बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ेगी। वहीं पहाड़ों में होनेवाली बर्फबारी का भी असर देखने को मिलेगा।

बारिश की संभावना को देखते हुए बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने किसानों को धान की कटी हुई फसल को सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

साथ ही जो किसान दूसरे फसलों की बोआई कर चुके हैं उन्हें खेतों में जल निकासी के लिए नालियां बनाने की सलाह दी गई है। बुधवार की सुबह राजधानी में कोहरा और धुंध छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी।

बुधवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 12 रहा, जबकि कांके राज्य में सबसे ठंडा इलाका रहा। कांके का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पर आ गया।

Share This Article