JPSC की मुख्य परीक्षा 28 से 30 जनवरी को, 4293 उम्मीदवार होंगे शामिल

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के तारीख की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 28 से 30 जनवरी तक चलेगी।

परीक्षा राज्य के 14 केन्द्रों में ली जायेगी। इस संबंध में आयोग के सचिव ने रांची डीसी को पत्र लिखा है। साथ ही सात दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

पत्र में सचिव ने लिखा है कि सिविल सेवा के पीटी परीक्षा में कुल 4293 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना हैं।

मुख्य परीक्षा राजधानी स्थित 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। सात दिसंबर तक आयोग को परीक्षा केंद्रों, अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता, आवश्यकतानुसार कुल कमरों की संख्या की सूची उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाये।

जेपीएसएसी मुख्य परीक्षा कुल छह पेपर की होगी। तीन दिनों तक चलने वाली मुख्य परीक्षा हर दिन दो पालियों में होगी। पहले दिन प्रश्नपत्र एक और दो विषय का होगा।

प्रश्नपत्र -1 सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी (क्वालीफाइंग) का होगा। इसके दो खंड हिंदी और अंग्रेजी होगा। दोनों खंडों का वेटेज समान होगा। प्रत्येक खंड के लिये 50 अंक।

प्रश्नपत्र दो भाषा और साहित्य का होगा। इसमें उम्मीदवारों को निम्न विषयों का चयन करना होगा।

उड़िया भाषा और साहित्य,बंगाली भाषा और साहित्य, उर्दू भाषा और साहित्य, संस्कृत भाषा और साहित्य, अंग्रेजी भाषा और साहित्य, हिंदी भाषा और साहित्य, संथाली भाषा और साहित्य, पंचपरगनिया भाषा और साहित्य, नागपुरी भाषा और साहित्य, मुंडारी भाषा और साहित्य, कुरुख भाषा और साहित्य, कुर्माली भाषा और साहित्य, खोरथा भाषा और साहित्य, खड़िया भाषा और साहित्य और हो भाषा और साहित्य में से किसी एक में मुख्य परीक्षा देंगे।

दूसरे दिन प्रश्न पत्र तीन और चार विषय की परीक्षा ली जाएगी। प्रश्न पत्र तीन में सामाजिक विज्ञान, इतिहास और भूगोल और प्रश्नपत्र चार में भारतीय संविधान, राजनीति, लोक प्रशासन और सुशासन की परीक्षा ली जाएगी।

तीसरे दिन प्रश्न पत्र पांच और छह विषय की परीक्षा ली जाएगी। प्रश्न पत्र पांच में भारतीय अर्थव्यवस्था, वैश्वीकरण और सतत विकास का और प्रश्न पत्र 6 सामान्य विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिक विकास विषय की होगी।

Share This Article