दुमका में दिव्यांग दिवस पर बिरसा दिव्यांग समिति ने निकाली रैली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: बिरसा दिव्यांग समिति और दिव्यांग, विधवा वृद्धा जनकल्याण मोर्चा की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर इंडोर स्टेडियम के परिसर में मनाया गया।

कार्यक्रम में संगोष्ठी और जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 कानून के साथ सरकारी योजनाओं पर चर्चा किया गया।

जबकि जिला विधिक प्राधिकार की ओर से दिव्यांगजनों को कानून एवं अधिकार के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम का संचालन समिति कोषाध्यक्ष प्रितम कुमार सिंह ने किया। इसके साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष बलदेव राय की अध्यक्षता में जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली इंडोर स्टेडियम से शुरू करके कचरी होते हुए नीचे बाजार से लेकर गांधी मैदान होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची। जागरूकता रैली निकाल डीसी को माध्यम को मांग पत्र सौंपा गया।

मांग पत्र गोपनीय शाखा जिला कृषि कार्यालय के अधिकारी को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद सिंह को सौंपा गया।

Share This Article