लोहरदगा में रिटायर्ड जवान के घर से 1.5 लाख नकदी और पांच लाख के आभूषण की लूट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: सेनहा थाना क्षेत्र के अर्रु चौक के पास शुक्रवार की रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक के बल पर आर्मी से रिटायर्ड बिरसू कुजूर (70 ) के घर से 1.5 लाख रुपये नकदी और पांच लाख के गहने लूट लिए। डकैतों ने घटना के बाद घर में बैठकर शराब भी पी और फरार हो गए।

बिरस कुजूर ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर को उनकी छोटी बेटी की शादी होनी है। इसीलिए उन्होंने घर में नकद और जेवरात रखे थे। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

जल्द घटना का उद्भेदन किया जाएगा। बिरसू कुजूर ने बताया कि वारदात के दौरान घर में चार लोग थे। उनके अलावा उनकी पत्नी हीरामनी कुजूर और दो बेटियां।

उन्होंने बताया कि शराब पीने के बाद एक बदमाश ने स्थानीय भाषा में उनकी पत्नी दादी पुकार कर पानी मांगा। इसके बाद उन्हें शक है कि कोई पहचान का शख्स इसमें शामिल है, जिसे शादी और नकदी की पूरी जानकारी है।

बिरसू कुजूर ने बताया कि नकाब पहनने के कारण वे किन्हीं का चेहरा नहीं पहचान पाए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू हो गई है। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर मामले का उद्भेजन किया जाएगा।

Share This Article