
गिरिडीह: प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की को लेकर भागे दो युवकों को मुंबई पुलिस ने गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। साथ ही नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपितों में गिरिडिह मुफ्फसिल थाना के उदनाबाद गांव निवासी लालू वर्मा और विकास तुरी शामिल हैं।
बताया गया है कि ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलने के दौरान दोनों आरोपित युवकों की पहचान मुंबई की इस नाबालिग से हुई।
दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के बाद मामले की जानकारी गिरिडीह सीडब्ल्यूसी को दिया गया।
इसके बाद सीडब्ल्यूसी की सुरक्षा पदाधिकारी श्यामा प्रसाद बरामद लड़की को अहियालपुर थाना से लेकर सीडब्ल्यूसी पहुंची।
नाबालिग से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद शुक्रवार को उसके माता पिता को मुंबई से गिरिडीह बुलाकर सौंपा गया।
दोनों युवक नाबालिग युवती को बीते 29 नवंबर को लेकर गिरिडीह के उदनाबाद पहुंचे थे।
मुंबई पुलिस को युवती के अपहरण किए जाने की सूचना उसके परिजनों ने दिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू किया।

