रांची के सहायक आचार्यों को बड़ी राहत, एक सप्ताह में खुलेगी सेवा पुस्तिका; डीएसई बादल राज ने दिया भरोसा

रांची के सहायक आचार्यों को राहत देते हुए डीएसई बादल राज ने एक सप्ताह के भीतर सभी प्रखंडों में विशेष कैंप लगाकर सेवा पुस्तिका खोलने का आश्वासन दिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Assistant Teachers : रांची जिला के अनगड़ा प्रखंड के सहायक आचार्यों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बादल राज से मुलाकात कर लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान कराए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मानदेय मिलने से जिले के सैकड़ों सहायक आचार्यों को बड़ी राहत मिली है।

मुलाकात के दौरान सहायक आचार्यों ने डीएसई बादल राज को पौधा भेंट कर सम्मानित किया और उनका मुंह मीठा कराकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) खोलने की मांग भी रखी, ताकि भविष्य में सेवा संबंधी सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

शिक्षकों की मांग पर डीएसई बादल राज ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर रांची जिले के सभी प्रखंडों में विशेष कैंप लगाकर सहायक आचार्यों की सेवा पुस्तिका खोली जाएगी। उनके इस आश्वासन से सहायक आचार्यों में खुशी का माहौल है और उन्होंने इसे शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण पहल बताया।

प्रतिनिधिमंडल में संजय पातर मुंडा, इकबाल अंसारी, निर्मल महतो, नौशाद अंसारी, विनोद सिंह, जीवन किशोरी तिर्की, रूपांजलि मिंज सहित कई सहायक आचार्य उपस्थित थे। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि विभाग भविष्य में भी उनकी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह सकारात्मक पहल करता रहेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।