धनबाद में नाबालिग के साथ चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गर्भपात के बाद बिगड़ी हालत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: बाघमारा थाना क्षेत्र के कपुरिया ओपी के ओलीडीह में सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भपात का मामला शनिवार को सामने आया है।

गांव के ही चार लोग पिछले छह महीने से 14 साल की बच्ची को डरा-धमका कर दुष्कर्म कर रहे थे। जब बच्ची गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। इस दौरान लड़की की हालत बिगड़ी तो वे उसे उसके घर के आगे छोड़कर फरार हो गए।

इस मामले में गांव के ही उदय सिंह, विराट सिंह, धीरज सिंह, विवेक सिंह के साथ कपुरिया पैक्स के चेयरमैन कंठी सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बच्ची की शिकायत पर कंठी सिंह को साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नाबालिग की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस को दिए अपने बयान में नाबालिग ने बताया है कि वह गांव में बुजुर्ग दादा-दादी के साथ अकेले रहती थी। जून महीने में एक दिन गांव के ही उदय सिंह, विराट सिंह, धीरज सिंह, विवेक सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद धमकी दी कि वह किसी को इस बात की जानकारी दी तो उसके साथ बुरा होगा। इसके बाद आए दिन धमका कर ये लोग उसका दुष्कर्म करते रहे।

नवंबर महीने में आरोपितों को शक हुआ कि नाबालिग गर्भवती हो गई है। इसके बाद वे उसे लेकर हॉस्पिटल में जांच कराए तब उनका शक सही निकला।

इसके बाद 25 नवंबर को उसका धनबाद के एक नर्सिंग होम में गर्भपात करा दिया। इसी दौरान उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो वे उसे उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

Share This Article