आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम के. रोसैया नहीं रहे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का शनिवार को निधन हो गया। सूत्रों ने कहा कि पल्स रेट में गिरावट के बाद, रोसैया को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। रोसैया ने 3 सितंबर, 2009 से 24 नवंबर, 2010 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।

मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ने के बाद, 2011 से 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप कार्य किया और। वह कर्नाटक के भी राज्यपाल रहे हैं।

इससे पहले, उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था और उन्हें रिकॉर्ड 15 बार राज्य का बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है।

1933 में जन्मे रोसैया ने 1968 में आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में अपनी विधायी यात्रा शुरू की। उन्होंने आंध्र प्रदेश विधानसभा में चिराला का प्रतिनिधित्व भी किया है।

मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने रोसैया के निधन पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share This Article