स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जयपुर रवाना, रैली में होंगे शामिल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस की ओर से 12 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए शनिवार सुबह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जयपुर रवाना हो गए।

महंगाई और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा जयपुर में 12 दिसम्बर को जनजागरण अभियान सह रैली का आयोजन किया गया है।

जयपुर रवाना होने से पहले बन्ना गुप्ता ने कहा कि अब देश समझ चुका है कि केंद्र की भाजपा सरकार झूठ के पुलिंदा के सहारे सत्ता में आई है।

बिना किसी विजन और प्लानिंग के चलने वाली सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है। आज महंगाई चरम पर है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं।

जनता त्राहिमाम कर रही है। लोग बढ़ते दामों से परेशान हैं। अब जनता समझ चुकी है कि केंद्र सरकार की नीयत में खोट है, इसलिए कांग्रेस द्वारा आयोजित इस जनजागरण अभियान से केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

Share This Article