जमशेदपुर में करोड़ों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

सूचना पर मानगो पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया और शनिवार को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर वापस लेकर चली गयी

News Aroma Media
1 Min Read
Person in handcuffs
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) में लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मो. रेयान (Mo. Rayon) को मानगो पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है। वह रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ में रिश्तेदार के घर छुपा हुआ था।

सूचना पर मानगो पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया और शनिवार को ट्रांजिट रिमांड (Transit remand) पर जमशेदपुर वापस लेकर चली गयी।

रेयान पर मानगो सहारा सिटी के मो फहद मंजर से 15 से 20 करोड़ रुपये ठगी का आरोप है। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने रेयान पर ठगी का आरोप लगाया है।

15 से 20 करोड़ रुपये की ठगी

पुलिस रेयान को लेकर शनिवार को DSP हेडक्वार्टर वन के कार्यालय पहुंची, जहां पुलिस ने रेयान से पूछताछ की। डीएसपी हेडक्वार्टर वन वीरेंद्र राम (DSP Headquarters One Virendra Ram) ने बताया कि रेयान लोगों से रुपये डबल कर देने का झांसा देकर उनसे ठगी करता था।

तीन सौ से ज्यादा लोगों को उसने शिकार बनाया है। इन लोगों से रेयान ने 15 से 20 करोड़ रुपये की ठगी की है।

TAGGED:
Share This Article