Homeझारखंडझारखंड हाई कोर्ट में अधिवक्ता राजीव कुमार ने जमानत अर्जी की दाखिल

झारखंड हाई कोर्ट में अधिवक्ता राजीव कुमार ने जमानत अर्जी की दाखिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में मंगलवार को मनी लांडरिंग मामले के आरोपित अधिवक्ता राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने जमानत याचिका दाखिल की है।

30 सितंबर को ED कोर्ट ने राजीव कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद उनकी ओर से हाई कोर्ट (High Court) का दरवाजा खटखटाया गया है।

राजीव कुमार अभी ED की न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, (Birsa Munda Central Jail) होटवार में बंद हैं।

अदालत से राजीव कुमार को जमानत मिल चुकी है

ED ने उनके खिलाफ 11 अगस्त को केस दर्ज किया था, जिसके बाद मनी लांडरिंग (Money laundering) के आरोप में राजीव कुमार को ईडी ने 18 अगस्त को रिमांड किया था।

कोलकाता में दर्ज 50 लाख बरामदगी के केस में कोलकाता की निचली अदालत (Lower court) से राजीव कुमार को जमानत मिल चुकी है।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता पुलिस के ARS विभाग ने हैरिसन स्ट्रीट (Harrison Street) में अवस्थित व्यावसायिक परिसर से बीते 31 जुलाई की रात को 50 लाख नकद के साथ अधिवक्ता राजीव कुमार को गिरफ्तार किया था।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...