भारत

सपा और पल्लवी पटेल के अपना दल (कमेरावादी) के बीच कोई गठबंधन नहीं, अखिलेश यादव ने…

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले उत्तर प्रदेश (UP) में इंडिया गठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है। रालोद के बाद अपना दल (कमेरावादी) भी गठबंधन से अलग हो गई है।

INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले उत्तर प्रदेश (UP) में इंडिया गठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है। रालोद के बाद अपना दल (कमेरावादी) भी गठबंधन से अलग हो गई है।

इसका ऐलान सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने खुद किया।

अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि सपा और पल्लवी पटेल के अपना दल (कमेरावादी) के बीच कोई गठबंधन नहीं है। 2022 के चुनाव तक ही गठबंधन था, 2024 में कोई गठबंधन नहीं है।

गुरुवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में Akhilesh Yadav ने कहा कि 2022 में अपना दल (कमेरावादी) से हमारा गठबंधन था, जो अब टूट गया है।

दरअसल, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी सपा से अपना गठबंधन खत्म कर BJP के साथ चले गए हैं। अब, पल्लवी पटेल की अपना दल (कमेरावादी) से गठबंधन खत्म होने का ऐलान खुद अखिलेश यादव ने कर दिया।

अपना दल (कमेरावादी) ने मिर्ज़ापुर, फूलपुर और कौशांबी सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सपा ने भी कुछ घंटे बाद राजेंद्र एस. बिंद को मिर्जापुर सीट से प्रत्याशी बना दिया। उसी के बाद गठबंधन में टूट की संभावनाएं बढ़ गई थी।

उम्मीदवार का ऐलान करते समय अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा था कि वह इंडिया गठबंधन के तहत प्रत्याशी उतार रही हैं। हालांकि, उन्होंने सपा की सहमति का जिक्र नहीं किया था।

इससे पहले यूपी में राज्यसभा चुनाव के दौरान पल्लवी पटेल और Akhilesh Yadav के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker