अमरनाथ यात्रा के दौरान चेहरे की पहचान प्रणाली की मदद से यूएपीए का आरोपी गिरफ्तार

अमरनाथ यात्रा के दौरान अनंतनाग में चेहरे की पहचान प्रणाली की मदद से यूएपीए के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत तकनीक का इस्तेमाल किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amarnath Yatra : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में चल रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान चेहरे की पहचान प्रणाली (एफआरएस) की मदद से गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के तहत इससे पहले भी एफआरएस की सहायता से 11 जुलाई को एक संदिग्ध व्यक्ति तथा आठ जुलाई को तीन अन्य लोगों को पकड़ा गया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वीरसरन निवासी दानिश अमीन रेशी के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने कहा कि सत्यापन के दौरान चेहरे की पहचान प्रणाली ने उसके एक पुराने आपराधिक मामले में शामिल होने को लेकर चेतावनी जारी की।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि रेशी के खिलाफ पहलगाम थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज है।

प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए बनाए गए बहुस्तरीय सुरक्षा तंत्र के तहत अनंतनाग पुलिस चेहरे की पहचान प्रणाली सहित अत्याधुनिक तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल लगातार कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।