Latest Newsझारखंडआस्ट्रेलियाई टीम में रिचर्डसन की जगह आए एंड्रयू टाई

आस्ट्रेलियाई टीम में रिचर्डसन की जगह आए एंड्रयू टाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेलबर्न: भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए केन रिचर्डसन के स्थान पर एंड्रयू टाई को आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।

रिचर्डसन ने अपने बेटे के जन्म के बाद पत्नी के साथ समय बिताने के लिए सीरीज से नाम वापस ले लिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवल होंस ने बुधवार को कहा, केन के लिए यह फैसला करना मुश्किल था, लेकिन उन्हें चयनकतार्ओं का और पूरी टीम का समर्थन हासिल है।

उन्होंने कहा, केन एडिलेड में ही नायकी और अपने हाल ही में जन्मे बेटे के साथ रहना चाहते थे। हम हमेशा अपने खिलाड़ियों और उनके परिवार का समर्थन करेंगे, इस चुनौतीपूर्ण माहौल में तो और ज्यादा। वह टीम में जो काबिलियत लेकर आते हैं हम उसे मिस करेंगे लेकिन हम उनके फैसले को पूरी तरह से समझते हैं।

टाई को लेकर होंस ने कहा, टाई खेल के दोनों प्रारूपों के शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंन इंग्लैंड में अपने काम करने के तरीके से काफी प्रभावित किया था। टीम में शामिल करने के लए वे शानदार खिलाड़ी हैं।

टाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में जगह मिली थी। वह आस्ट्रेलिया के लिए अभी तक सात वनडे और 26 टी-20 मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने क्रमश: 12 और 37 विकेट लिए हैं।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरूआत 27 नवंबर से हो रही है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...