काम पर लौट कर खुश हैं रवि शास्त्री

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिडनी: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी में हैं और टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री काम पर लौटने से बेहद खुश हैं।

आस्ट्रेलिया दौर पर भारत को तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत 27 नवंबर से वनडे सीरीज से हो रही है।

शास्त्री ने बुधवार को हार्दिक पांड्या, शिखर धवन, शार्दूल ठाकुर के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, काम पर लौट कर काफी खुश हूं।

भारतीय टीम 12 नवंबर को सिडनी पहुंच गई थी और वह इस समय क्वारंटीन में है। टीम ने 14 नवंबर से अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

वनडे और टी-20 सीरीज के अलावा भारत को आस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा क्योंकि भारतीय कप्तान विराट कोहली 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे।

Share This Article