रघुवर काल के मंत्रियों के खिलाफ जांच में ACB ने शिकायतकर्ता को बुलाया था,मगर..

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ACB Summoned Ministers: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रघुवर दास कैबिनेट में शामिल पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर बाउरी, नीरा यादव, लुइस मरांडी और रणधीर कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रहा है।

इस कड़ी में ACB ने शिकायतकर्ता पंकज यादव को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। लेकिन, बयान दर्ज करवाने से पहले पंकज यादव ने ACB को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की चिंता जाहिर की है।

साल 2020 में पंकज यादव ने High Court में उक्त मंत्रियों के खिलाफ जनहित याचिका दायर की थी। हेमंत सरकार ने ACB जांच का आदेश दिया था।

पंकज यादव ने ACB को लिखे पत्र में कहा है कि उन्होंने जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की है, वे प्रभावशाली और भ्रष्ट है। अगर वह उनके खिलाफ गवाही देते हैं तो उनके और उनके परिवार के सदस्यों को जान का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। अपने पत्र के साथ पंकज ने स्पेशल ब्रांच की एक रिपोर्ट भी ACB को दी है।

जिसमें यह कहा गया है कि पंकज यादव की मौजूदा सुरक्षा पर्याप्त नहीं है, इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।

Share This Article