अरबाज ने मलाइका को गिफ्ट में भेजा ये

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बालीवुड एक्टर अरबाज खान ने अपनी पूर्व पत्नी मलाइका अरोरा के लिए अल्फांजो आम गिफ्ट में भेजा है।

इस गिफ्ट की झलकियां मलाइका अरोरा ने अपने फैन्स से भी शेयर की है।

मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ लेटेस्ट पोस्ट किया है, जिनमें एक स्लाइड अरबाज खान के भेजे गिफ्ट की भी है।

दरअसल अरबाज ने अपनी एक्स वाइफ के लिए आम से भरा एक बॉक्स भेजा है।

यह अल्फांजो आम है, जिसे महाराष्ट्र में हापुस आम के नाम से भी जाना जाता है और इसे सबसे महंगा आम बताया जाता है।

मलाइका ने इस आम का बॉक्स खोलकर भी दिखाया है। इसे शेयर करते हुए मलाइका ने अरबाज खान को इस गिफ्ट के लिए शुक्रिया कहा है। मलाइका ने यह भी लिखा है कि आप ऑनलाइन भी आम मंगवा सकते हैं।

बता दें कि इस वक्त जहां मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज की लाइफ में इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी हैं।

बीती रात अमृता अरोड़ा ने अपने घर पर पार्टी रखी, जहां मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, करिश्मा कपूर, करण जौहर, सीमा खान जैसे तमाम और सिलेब्रिटीज़ नजर आए।

Share This Article