अर्जुन मुंडा ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है।

मुंडा ने रविवार को दुख जताते हुए कहा कि स्वर कोकिला “भारत रत्न” लता मंगेशकर के निधन से मन बहुत ही दुखी है। पुण्यात्मा को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

उनका जाना देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि लता के निधन से भारत ने अपनी आवाज खो दी है, जिन्होंने कई दशकों तक अपनी मधुर और उदात्त आवाज से भारत एवं दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वह वास्तव में एक संगीत रत्न थीं और उन्होंने कई दशकों तक एक रानी की तरह हिंदी सिनेमा सहित कई भाषाओं में संगीत के माध्यम से राज किया।

उनके निधन से एक खालीपन आया है जिसे भरा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि लता अपनी सदाबहार धुनों के माध्यम से करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगी।उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।ॐ शांति।

वहीं दूसरी ओर रांची संजय सेठ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बचपन से जिनके गीतों को सुनकर बड़ा हुआ। ऐसी साक्षात मां सरस्वती की पुत्री भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से हृदय व्यथित है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर भारतीय संगीत जगत की धरोहर को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी से उभरने का साहस दें।

Share This Article