झारखंड

खूंटी से कमल खिलाना ही भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को नमन, अर्जुन मुंडा ने…

खूंटी लोकसभा सीट से NDA के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बल पर केंद्र में BJP की सरकार बनेगी।

Arjun Munda in Khunti : खूंटी लोकसभा सीट से NDA के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बल पर केंद्र में BJP की सरकार बनेगी।

खूंटी से कमल खिलाना ही भगवान बिरसा मुंडा (Birsa Munda) के बलिदान को नमन होगा। आज तक इतिहास में सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो बिरसा मुंडा की धरती पर आए। BJP शहीदों का सम्मान करना जानती है।

इतिहास को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। जनता संकल्प ले कि इस बार झारखंड से 14 कमल फूल दिल्ली भेजने का काम करेगी।

हेमंत सोरेन ने झारखंड को खूब लूटा : बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की हालत क्या है, जनता देख रही है। हेमंत सोरेन ने राज्य के हर चीज को लूटने का काम किया है।

ED की चार्जशीट में उनका गुनाह दर्ज है। प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत की बात करते हैं। ये लोग अपने घर और परिवार को विकसित करने का काम कर रहे हैं।

झारखंड के गठन में 23 में से 13 साल BJP की सरकार रही। आज तक BJP के कार्यकाल में किसी आदिवासी की जमीन नहीं लूटी गई। ये लोग आरोप लगाते हैं कि BJP सत्ता में आएगी तो जमीन छीन लेंगे। झूठा प्रचार करते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संकल्प लेकर जाएं कि अर्जुन मुंडा को खूंटी से जीताकर भेजेंगे। तीसरी बार Narendra Modi को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का विकल्प नहीं : सुदेश महतो

आजसू प्रमुख और पूर्व उप मुख्यमंत्री Sudesh Mahato ने कहा कि यह चुनाव देश के लिए नेता चुनने का है।

खूंटी की जनता भी ऐसा नेता चुनेगी, जो प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करेंगे। वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प नहीं है। खूंटी से NDA प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को रिकॉर्ड मतों से जिताकर भेजना है।

इस अवसर पर लोकसभा के प्रभारी रविंद्र राय, कर्मवीर सिंह, विमला प्रधान, सत्यनारायण सिंह, राकेश प्रसाद, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोच मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, चंद्रशेखर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker