रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी से उनके आवास पर मिले। इस अवसर पर दोनों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इससे पहले अर्जुन मुंडा ने एच. डी. कुमारस्वामी को पुष्पगुच्छ भेंट किया।



