झारखंड हाई कोर्ट में लगी कला प्रदर्शनी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आम लोगों को न्यायिक अधिकारों से जागरूक करवाने और उन्हें सहायता प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर झारखंड हाई कोर्ट के व्हाइट हाउस में एक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी 14 नवंबर तक चलेगी।

राज्यस्तरीय विधिक सेवा और कला प्रदर्शनी का उद्घाटन झारखंड हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि आज भी कई गरीब लोग ऐसे हैं, जो न्यायिक प्रक्रिया से अनजान हैं। अपने कानूनी अधिकारों के बारे में नहीं जानते हैं।

इसके कारण कई लोग उनका शोषण करते हैं। ऐसे लोगों को शोषण मुक्त करने और उनको न्यायिक अधिकारों से अवगत करवाने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

ऐसे में हर आम आदमी आएं, अपने कानूनी अधिकारों को जानें और खुद पर होने वाले शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं। इस क्षेत्र में नालसा की ओर बेहतर कार्य किया जा रहा है।

मौके पर जस्टिस डॉ. एसएन पाठक, जस्टिस एके चौधरी, जस्टिस एसके द्विवेदी, जस्टिस दीपक रौशन, जस्टिस अंबुज नाथ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article