गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में घुसपैठ के खिलाफ जारी अभियान के तहत 18 विदेशी नागरिकों को भारत में प्रवेश करने से रोका गया है। शर्मा ने बुधवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “असम की सुरक्षा और पहचान को कमजोर करने के लिए घुसपैठ की अनुमति नहीं दी जाएगी। हमारी निरंतर कार्रवाई के तहत इन 18 घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।” हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह जानकारी साझा नहीं की कि इन लोगों को किस स्थान से पकड़ा गया और वे किस देश के नागरिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी कड़ी निगरानी और कार्रवाई चौबीसों घंटे जारी है।” असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। बांग्लादेश में 2024 में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद असम पुलिस ने कहा था कि राज्य पुलिस बल पड़ोसी देश से भारत में अवैध प्रवेश रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर कानून के तहत सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
असम में 18 विदेशी नागरिकों को भारत में प्रवेश करने से रोका गया : हिमंत विश्व शर्मा
असम में घुसपैठ के खिलाफ अभियान जारी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि 18 विदेशी नागरिकों को भारत में प्रवेश से रोका गया और सख्त कार्रवाई की गई।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
