Assembly Election 2022 : पांच राज्यों में चुनावी नतीजों के बीच कांग्रेस मुख्यालय में फैला सन्नाटा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पांच राज्यों में आ रहे चुनावी नतीजों के बीच गुरुवार को राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा है। पार्टी पांचों राज्यों में हार की ओर बढ़ रही है।

पंजाब में वह अपनी सत्ता गंवा रही है। वहीं गोवा और मणिपुर में पिछली बार सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद रुझानों में बहुमत से काफी दूर नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश में जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी की कमान संभाली थी, वहां भी उसे भारी निराशा हाथ आयी।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाती दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस जीत हासिल करने में नाकाम होती दिख रही है।

ऐसे चुनावी परिणामों के बीच दिल्ली में 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कुछ इक्का-दुक्का पत्रकार दिखाई दे रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share This Article