झारखंड में कोरोना के 333 एक्टिव मामले, 15 जिले कोरोना मुक्त

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगा है। राज्य में सबसे अधिक 70 नए केस राजधानी रांची में मिले है। हालांकि, राज्य के 15 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है।

बताया गया कि बीते 24 घंटों में कोरोना के 28 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के नौ जिले में कोरोना के 87 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 333 मामलों में सबसे अधिक 137 रांची में हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 70, बोकारो में दो, धनबाद में दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में चार, हजारीबाग में एक, खूंटी में एक, लातेहार में एक, सिमडेगा में पांच और लोहरदगा में एक मरीज हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 756 हो चुकी है।

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 12 लाख, 39 हजार, 372 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 333 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 108 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article