अमन साहू गिरोह के राहुल दुबे को ATS ने रामगढ़ से किया अरेस्ट, रंगदारी मांगने में…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand ATS: झारखंड ATS ने अमन साहू गिरोह (Aman Sahu Gang) के राहुल दुबे को रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। SP ऋषभ कुमार झा के निर्देश पर ATS की टीम ने यह कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि इससे पहले नौ अक्टूबर 2021 में चतरा पुलिस ने राहुल दुबे को रांची से गिरफ्तार किया था। रांची पुलिस की जांच में राहुल दुबे का नाम भारत माला सड़क निर्माण करा रही कंपनी से रंगदारी मांगने में भी आया है।

इस मामले में रांची पुलिस ने प्रमोद सिंह और अमजद को गिरफ्तार कर चुकी है।

विगत 28 दिसंबर 2019 को अमन साहू और सुजीत सिन्हा गिरोह ने टंडवा थाना क्षेत्र स्थित शिवपुर रेलवे साइडिंग में गोलीबारी की थी।

इस गोलीबारी में मां अंबे कंपनी के दो कर्मचारी को गोली लगी थी। वहीं इस गोलीबारी में पेलोडर चालक मो इजराइल की मौत हो गयी थी। एक घायल हो गया था।

इस गोलीबारी की घटना में राहुल दुबे भी शामिल था। राहुल दुबे के खिलाफ टंडवा थाना में दो और रांची के खलारी और धुर्वा थाना में एक-एक मामले दर्ज हैं।

Share This Article