झारखंड में कुख्यात डॉन डब्लू सिंह के घर की हुई कुर्की जब्ती

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कुख्यात डॉन डब्लू सिंह के घर की कुर्की जब्ती की। कुर्की जब्ती कुणाल हत्याकांड के मामले से जुड़ा है।

संबंध में शहर थाना प्रभारी अरुण महथा ने बताया कि अपराधी डब्लू सिंह के घर पर पुलिस गई।

वहां उसका भाई गौरव रहता है।

उसका सामान छोड़ कर डब्लू सिंह का सारा चल संपति को जब्त कर थाना में लाया गया है।

पुलिस ने घर में रखे कई सामान को जब्त कर थाना लिया है।

एसपी संजीव कुमार के अनुसार अमन व शांति के साथ रहने वाले लोगों को पुलिस बढ़ चढ़ कर सहयोग करेगी। वहीं जो अपराधी हैं वे चाहे कोई भी हों उन्हें किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।

Share This Article