B.TECH स्टूडेंट आर्यन मरांडी मौत मामले में दोस्तों पर हत्या का आरोप, पिता ने थाने में दिया आवेदन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

B.TECH Student Murder : देवघर (Deoghar) जिले के नंदन पहाड़ मोहल्ले से 10 अप्रैल को लापता इंजीनियरिंग छात्र (Missing Engeneering Student) आर्यन मरांडी (22 वर्ष) का शव (Dead body) शनिवार को नंदन पहाड़ तालाब से बरामद किया गया।

पुलिस ने तालाब से शव को निकालकर सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में Postmortem कराया।

मृत छात्र के पिता सुरेश मरांडी ने थाने में आवेदन देकर बेटे के दोस्तों (Friends) पर ही हत्या (Murder) का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई की मांग की है। आर्यन के पिता सुरेश मरांडी साहिबगंज (Sahibganj) में APP के पद पर कार्यरत हैं।

बताया जाता है कि आर्यन मरांडी चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज (Chaibasa Engeneering College) में B-tech अंतिम साल में पढ़ाई कर रहा था।

होली पर देवघर के नंदन पहाड़ मोहल्ले में नवनिर्मित घर आया हुआ था। 10 अप्रैल को मां से 750 रुपए लेकर घर से निकला था, तब से लापता (Missing) था। शनिवार को उसका शव नंदन पहाड़ तालाब में मिला।

Share This Article