
Congress Government will be Formed in Assam: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने रविवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले के टिंगखोंग निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले तिलोई नगर में विशाल जनसभा (Huge Public Meeting) को संबोधित किया। इस मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि असम के लोग सत्ता परिवर्तन के लिए व्याकुल हैं।
आदिवासी कांग्रेस की ओर से आयोजित विशाल जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय चाय बागान श्रमिकों और आदिवासी समुदाय की उपस्थिति इसका इशारा कर रही है। लोगों की आकांक्षा स्पष्ट है जो पूरे असम में दिखाई दे रही है।

कार्यक्रम मेंटिंगखोंग निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले तिलोई नगर में आज आयोजित सभा में असम के 7 जिले डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट, गोलाघाट और लखीमपुर के चाय बगान श्रमिकों के अधिकारों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने चाय श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
बंधु तिर्की ने कहा कि आज असम इतिहास के वैसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ देश को राह दिखाना इस प्रदेश की और चाय बगान मजदूरों की जिम्मेदारी है। कांग्रेस की सरकार बनाकर न केवल असम के जनमानस के हित को सुरक्षित करना है बल्कि देश को भी रास्ता दिखाना है।
इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आगामी समय के लिये रणनीति तय करना और श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस सभा में भारी संख्या में आदिवासी श्रमिकों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
