सिंतबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले यहां चेक करें लिस्ट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: नया महीने शुरू हो गया है। इसके बाद आपको भी सितंबर माह में बैंक से जुड़ा कोई कामकाज निपटाना है, तब आप उससे पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।सितंबर महीने 4 या 6 दिन नहीं बल्कि पूरे 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

बता दें ये छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हैं,तब आप बैंक जाने से पहले ये जरूर देख लें कि आपके राज्य के बैंक खुल हैं या बंद हैं।

आरबीआई की ओर से हर माह बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है,इससे ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।

सितंबर में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, इसमें साप्ताहिक छुट्टियां यानी शनिवार और रविवार भी शामिल है।

सितंबर में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, इसमें साप्ताहिक छुट्टियां यानी शनिवार और रविवार भी शामिल है।

आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट में कुछ ऐसी छुट्टियां होती हैं जो स्थानीय राज्य स्तर पर ही प्रभावी होती हैं।

यह छुट्टी सभी राज्‍यों में नहीं रहेगी क्‍योंकि कुछ त्यौहार या उत्‍सव पूरे देश में एक साथ नहीं मनाए जाते हैं।

5 सितंबर– रविवार,8 सितंबर– श्रीमंत शंकरदेवा तिथि (गुवाहाटी), 9 सितंबर–तीज हरितालिका (गंगटोक),10 सितंबर– गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/विनायक चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी),11 सितंबर-महीने का दूसरा शनिवार/गणेश चतुर्थी दूसरा दिन (पणजी),12 सितंबर – रविवार, 17 सितंबर– विश्वकर्मा पूजा (रांची), 19 सितंबर-रविवार, 20 सितंबर–इंद्रजात्रा (गंगटोक), 21सितंबर–श्री नारायण गुरू समाधी दिवस (कोची, तिरुवंतपुरम) 25 सितंबर–महीने का चौथा शनिवार, 26 सितंबर-रविवार है।

Share This Article