महिला को सांप ने डंसा, ओझा से झाड़ फूंक करने पर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahibganj Woman Bitten by Snake : साहिबगंज (Sahibganj) जिले के बरहरवा प्रखंड के बेलपहाड़ी गांव के रोहित मुर्मू की 34 वर्षीय पत्नी रोमी मुर्मू (Romi Murmu) को रविवार की रात सांप ने डंस लिया। जिससे वो बेहोश होकर गिर गई।

इसके बाद परिजनों ने पहले ओझा से झाड़ फूंक करवाया और बाद में स्थिति गंभीर होने पर महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रोमी घर के बरामदे में चटाई बिछाकर सोई थी, इसी दौरान एक जहरीले सांप (Snake) ने उसके पैर की उंगली में डस लिया।

पति को पैर मे कुछ काटने की बात कही तो पति गांव के ही एक ओझा को लेकर आया और झाड़ फुंक कराने लगा। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी तब जाकर गांव के एक डॉक्टर से इलाज कराने के बाद फरक्का अस्पताल लेकर गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Share This Article