मुंबई में 17 मार्च को होगी ‘INDIA’ गठबंधन की महारैली, लोस चुनाव अभियान को…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) का समापन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में करेंगे।

वह 17 मार्च को Mumbai के ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन करने और विपक्षी INDIA गठबंधन की ओर से Lok Sabha Elections अभियान 2024 की शुरुआत करने वाले हैं। एक शीर्ष पार्टी नेता ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले और एआईसीसी महासचिव रमेश चेन्निथला ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 12 मार्च को नंदुरबार में महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी, फिर 16 मार्च तक मुंबई पहुंचेगी और विपक्षी गठबंधन के चुनाव अभियान की शुरुआत के साथ खत्‍म होगी।

पटोले ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के महाराष्ट्र चरण और 17 मार्च को CSM पार्क में रैली के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि 17 मार्च को INDIA गठबंधन की संयुक्त पहली रैली में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मेगा-रैली के लिए INDIA गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया गया है। गठबंधन में महा विकास अघाड़ी के सहयोगी जैसे शिवसेना (UBT), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) और अन्य छोटे सहयोगी दल शामिल हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट, कार्यकारी अध्यक्ष एम. आरिफ नसीम खान, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और पृथ्वीराज चव्हाण, Mumbai Congress अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ सहित राज्य के शीर्ष कांग्रेस नेताओं में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। यह सभी नेता महा रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Share This Article