10 मार्च को बरहेट में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी कल्पना सोरेन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Kalpana Soren Barhet Assembly: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी Kalpana Soren 10 मार्च को बरहेट विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी।

बरहेट हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र है और कल्पना सोरेन लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की घोषणा से पहले वहां जनसभा को संबोधित करेंगी। वहां वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी। इस दौरान उनके साथ मंत्री हफीजुल हसन भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, कल्पना सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र के गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित डमरूहाट फुटबॉल मैदान में दोपहर 12 बजे पहुंचेंगी।

उसके बाद साहिबगंज के बरहेट स्थित नवगछिया मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। फिर पतना के कुंवरपुर फुटबॉल मैदान जायेंगी। वहां वह 2:45 बजे सभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से रांची लौट आयेंगी।

उधर, कल्पना सोरेन के बरहेट दौरे को लेकर झामुमो के बरहेट प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष Rajaram Marandi की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि बरहेट प्रखंड क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता कल्पना सोरेन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share This Article