Bigg Boss 10 के प्रतिभागी रहे स्वामी ओम का निधन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: बिग बॉस 10 के प्रतिभागी रहे स्वामी ओम का बुधवार सुबह देहांत हो गया।

वह 63 साल के थे। गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

तीन महीने पहले उन्हें कोरोना हो गया था।

उसके बाद से वह कई तरह की शारीरिक परेशानियां झेल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था।

बिग बॉस' के कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम का निधन हो गया - Swami Om, former Bigg  Boss Contestant, passes away

कोविड के कारण वह बहुत कमजोर हो गए थे। कुछ दिन पहले उन्हें (पैरालिसिस) लकवा हो गया था, जिससे उनकी तबीयत और बिगड़ती चली गई।

स्वामी ओम के मित्र मुकेश जैन के बेटे ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में उनकी मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ओम की मौत पैरालिसिस के कारण हुई।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले पॉपुलर टीवी शो के सीजन 10 में स्वामी ओम काफी विवादों में रहे थे।

अपने हाउसमेट पर पेशाब फेंकने के कारण उन्हें शो से निकाल दिया गया था।

Share This Article