टाटानगर-थावे-टाटानगर पूजा विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सीवान: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में चार दिन चलने वाली 08181/08182 टाटानगर-थावे-टाटानगर पूजा विशेष गाड़ी के संचालन अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पहले इस ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने 27 सितम्बर, 2021 तक चलाने की अनुमति दी थी।

अब 08181 टाटानगर-थावे पूजा विशेष गाड़ी 31 दिसम्बर, 2021 तक टाटानगर से तथा पूर्व से 29 सितम्बर, 2021 तक चलायी जा रही है।

08182 थावे-टाटानगर पूजा विशेष गाड़ी 02 जनवरी, 2022 तक थावे से चलायी जायेगी।

यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय एवं रेक संरचना के अनुसार चलेगी।

सीवान और गोपालगंज जिले के जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के किए गए इस निर्णय पर सीवान के दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया हैं।

Share This Article