बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी ने BJP पर साधा निशाना, पाकिस्तान के जिक्र को लेकर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rabri Devi Targeted BJP : आजकल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के प्रचार के दौरान खूब बयानबाजी चल रही है। PM मोदी और BJP नेता चुनावी रैलियों में इन दिनों पाकिस्तान का जिक्र कर रहे हैं।

इसी मुद्दे पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने BJP पर हमला बोला। राबड़ी देवी ने लालकृष्ण आडवाणी को पाकिस्तानी कह दिया है।

मोदी पाकिस्तान-पाकिस्तान करते रहते हैं, आडवाणी जी भी हैं पाकिस्तानी

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री (मोदी) अब जाने वाले हैं। वो पाकिस्तान-पाकिस्तान करते रहते हैं आडवाणी जी भी पाकिस्तानी हैं और भारत आकर बस गए हैं। देश में विपक्षी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में हम हवा देख रहे हैं। यही हवा देखकर BJP -RSS और JDU वाले पगला गए हैं।

राबड़ी देवी ने कहा कि देश में भारत गठबंधन सरकार नाम से नई सरकार बनेगी। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी को पाकिस्तानी कहने का कारण बताते हुए कहा कि उन्होंने खुद ही कहा था कि वे पाकिस्तान से भारत आए हैं।

वहीं राबड़ी देवी ने PM Modi के मुजरा वाले बयान पर उसी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री क्या करते हैं? क्या वे तबला बजाते हैं?

PM मोदी चुनाव प्रचार के लिए लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। वे अपने भाषणों में विपक्ष पर पाकिस्तान की परमाणु क्षमता का जिक्र कर लोगों में डर फैलाने का आरोप लगाते हैं। वहीं आतंकवाद पर चर्चा के दौरान BJP के शीर्ष नेता पाकिस्तान का नाम लेकर विपक्ष को घेरते हैं। तरह-तरह से कटाक्ष करते रहते हैं।

Share This Article