पटना के गांधी मैदान में प्रशांत किशोर ने बुलाई बड़ी रैली

Priya
By
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Patna Gandhi Maidan Rally: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में पार्टी की बड़ी रैली बुलाई है। पीके इस रैली से बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे।

जन सुराज पार्टी की स्थापना के बाद से यह पार्टी की पहली बड़ी रैली होगी।

प्रशांत किशोर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में यह घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि यह रैली बिहार की बदहाली के खिलाफ निर्णायक साबित होगी। 2025 के बाद बिहार बदहाल नहीं होगा।

बिहार बदलाव के लिए विशाल रैली

जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को पटना में LCT घाट स्थित अपनी टेंट सिटी में होली मिलन समारोह आयोजित किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान ऐलान किया कि आगामी 11 अप्रैल को गांधी मैदान में बिहार बदलाव के लिए विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

PK ने कहा कि पिछले महीने BPSC परीक्षा के मुद्दे पर जब वह अनशन पर बैठे थे तब भी यह अभियान गांधी मैदान से शुरू हुआ था। अब फैसला भी वहीं से होगा।

Share This Article