Latest Newsबिहारराष्ट्रीय जनता दल ने मनाया अपना 28 वां स्थापना दिवस, सुप्रीमो लालू...

राष्ट्रीय जनता दल ने मनाया अपना 28 वां स्थापना दिवस, सुप्रीमो लालू प्रसाद ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rashtriya Janata Dal celebrated its 28th foundation day : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शुक्रवार को अपना 28वां स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर RJD प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह (Foundation Day Celebration) का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वे 15 अगस्त के बाद बिहार यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा के दौरान उनकी योजना प्रत्येक विधानसभा पहुंचने की है।

तेजस्वी यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच रहने का संदेश देते हुए कहा कि वे लोगों के दुख में हमेशा साथ खड़े रहें। पिछले विधानसभा चुनाव में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इस लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भी राजद ने चार सीट पर जीत दर्ज की है। अगला बिहार विधानसभा चुनाव इस साल दिसंबर में हो जाए या अगले साल हो, राजद के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

उन्होंने BJP और जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता इनसे ऊब चुकी है। आज महंगाई चरम सीमा पर है, पुल गिर रहे हैं, कानून व्यवस्था की हालत बदतर है, पेपर लीक हो रहे हैं। लेकिन, सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।

राजद जो कहती है, वह करती है। राजद ने कभी अपनी विचारधारा नहीं बदली। सभी दलों ने BJP से समझौता किया, राजद इकलौती पार्टी है, जिसने BJP से कभी समझौता नहीं किया। राजद अब ‘माई’ के साथ ‘बाप’ की भी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि राजद को जब सरकार में आने का मौका मिला तो वादे के मुताबिक जातीय गणना करवाई और आरक्षण बढ़ाने का काम किया। लेकिन, जब BJP सरकार में आई तो उसे रोकने का काम किया।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...