तेजस्वी यादव के दो भतीजों के घर छापामारी कर किया गया गिरफ्तार, हत्या मामले में…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tejashwi Yadav’s two Nephews were Raided and Arrested: रविवार को पुलिस ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के 2 भतीजों के घर छापामार कार्रवाई की है.

यहां से तेजस्वी यादव के 2 भतीजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ हत्या (Murder) जैसे संगीन आरोप लगे हैं।

गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों का नाम सुदेश यादव का बेटा आकाश और विकाश यादव बताया जा रहा है। ये दोनों लालू यादव के बड़े भाई के पोते हैं।

दरोगा के बेटे की हत्या में आरोपी

बता दें कि शुक्रवार पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में दरोगा के बेटे की हत्या का मामला सामने आया था।

इस मामले की Police ने जब जांच की थी तो उसकी लाश सुदेश यादव के मकान में मिली थी। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने Tejashwi Yadav के 2 भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article