Latest NewsबिहारBPSC छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला पकड़ रहा राजनीतिक तूल, आज चक्का...

BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला पकड़ रहा राजनीतिक तूल, आज चक्का जाम…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BPSC Protest : मुख्यमंत्री Nitish kumar के अब तक के शासनकाल में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की परीक्षाओं को लेकर इसके पहले ऐसी स्थिति कभी नहीं पैदा हुई थी।

यह दुखद है कि सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के खिलाफ अभ्यर्थी सड़कों पर हैं और बिहार पुलिस उन पर लाठीचार्ज (Lathi Charge) कर रही है। कल यानी रविवार को पुलिस ने ऐसा निर्ममता के साथ किया।

यह मामला अब राजनीतिक रूप से भी तूल पकड़ता जा रहा है, क्योंकि मुख्य विपक्षी दल राजद सहित अन्य पार्टियों ने अभ्यर्थियों के साथ खड़ा होने का ऐलान कर दिया है और अभ्यर्थी भी एक सूत्री मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं है कि परीक्षा रद्द कर फिर से कराई जाए।

इस मामले में व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगे आना होगा।

आज चक्का जाम का किया गया है ऐलान

सोमवार को छात्रों के समर्थन में Bihar में चक्का जाम का ऐलान किया गया है। आइसा ने छात्रों के समर्थन में बंद का ऐलान किया है। इसका समर्थन माले ने भी किया है।

इधर एक फेसबुक पोस्ट में राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष Tejaswi Yadav ने प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) पर निशाना साधा है।

हालांकि, तेजस्वी यादव ने उनका नाम नहीं लिया। आरोप लगाया कि BJP के इशारे पर उसकी बी टीम के लोगों ने इस आंदोलन को कुचलने की साजिश की है।

तेजस्वी ने राजनीति करने के आरोप से किया इनकार 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कहना है कि इस आंदोलन को खत्म करने की यह साजिश है। हम राजनीति करने नहीं आ रहे हैं। राजनीति करना होता तो हम भी गांधी मैदान में आते।

गांधी मैदान में जिस तरह से पिटाई हुई है। लोगों को भटकाया गया है ताकि छात्रों पर FIR हो। इसके बावजूद हम सभी को हिम्मत और हौसला नहीं खोना है।

4 जनवरी को परीक्षा होने वाली थी। अगर भूख हड़ताल और आपका धरना गर्दनीबाग में होता तो मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री को कोई ना कोई ऐक्शन लेना पड़ता।

spot_img

Latest articles

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर...

शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से फ्लोरेंस ग्रुप ने कभी नहीं किया समझौता : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से कभी...

खबरें और भी हैं...